नवगछिया : झंडापुर थानाक्षेत्र के बिहपुर-जमाालपुर पंचायत के वार्ड दो में निरंजन साह की 19 वर्षीय पुत्री सृष्टि कुमारी ने पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। शुक्रवार की रात में स्वजनों ने जैसे ही सृष्टि को देखा, उसे तुरंत पंखे से उतारकर अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
Total Downloads: 172
जिसके बाद स्वजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं शनिवार की सुबह झंडापुर थानाध्यक्ष विश्वबंधु कुमार ने बताया कि फोरेंसिंक टीम भी मामले की पड़ताल कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया, मृतक युवती के पिता और स्वजनों ने कहा कि युवती ने खुदकुशी की है। खुदकुशी का कारण क्या रहा, यह स्पष्ट नहीं है।
मृतका नारायणपुर प्रखंड के एलएनबीजे महिला कॉलेज भ्रमरपुर में बीए पार्ट वन की छात्रा थी। वह दो भाई औ अपनी तीन बहनों में सबसे छोटी थी। शनिवार को पुलिस अभिरक्षा में शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया।

