नवगछिया में 24 फरवरी को भागलपुर हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किसान सम्मान निधि कार्यक्रम और जनसभा होने जा रही है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने शनिवार को स्थानीय बाजार में जाकर लोगों से इस ऐतिहासिक जनसभा में भाग लेने का अनुरोध किया।
Total Downloads: 166
उनके साथ भाजपा के कई नेता भी थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जनता में उत्साह है, और इस कार्यक्रम के जरिए किसानों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। भाजपा सरकार ने हमेशा किसानों की भलाई के लिए काम किया है, और इस कार्यक्रम का उद्देश्य योजनाओं को हर किसान तक पहुंचाना है।.
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ निषाद, महामंत्री मुकेश राणा, कौशल जयसवाल, कुणाल गुप्ता, गौरव सिंह, रंजीत झा, विक्रम सिंह और कैन्हया केडिया सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

