नवगछिया – राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाध्यापिका, लेखिका, नारी शशक्तिकरण के विभिन्न संगठन प्रभारी, जुडो कराटे सहित शिक्षण क्षेत्र के देश विदेश में बतौर शिक्षण प्रचारक व उपेदशक व कुशल मार्गदर्शिका मीरा झा (78) का निधन पटना स्थित पारस अस्पताल में रविवार को हुई। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रदेश से लेकर परिषद क्षेत्र में लोगों की सहानुभूति परिजनों को मिल रही है।
Total Downloads: 160
बाल भारती विद्यालय के अध्यक्ष अजय रूंगटा, अभय मुनका, डी पी सिंह, नवनीत सिंह ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की। मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल के संचालक विश्वास झा ने इनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए शिक्षा क्षेत्र में अनेक अविस्मरणीय योगदान को भी सराहा।
वहीं प्राइवेट स्कूल एशोसिएशन भागलपुर की ओर से अध्यक्ष मसूद आलम, संयुक्त सचिव अश्विनी कुमार, अरविंद सिंह, राम बदन रजक, सुनील कुमार, अक्षय झा सहित सैकड़ों सदस्यों ने भी शोक जताया। इसके अलावा बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के घनश्याम प्रसाद यादव, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के ललित झा, नंदलाल तिवारी, अजीत पाण्डेय, संस्कृत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ० बुद्धि प्रकाश ठाकुर, जी बी कॉलेज के प्राचार्य डॉ शिव शंकर मंडल सहित सैकड़ों समाजिक, राजनैतिक व शिक्षण संगठनों ने भी अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। मालूम हो कि मीरा झा की अंतिम यात्रा सोमवार सुबह 8:30 बजे तेतरी से महादेवपुर घाट के लिए निकलेगी। श्री मीरा झा ने अपने पीछे दो पुत्र भारतेंदु झा, पुरेंदु झा व एक पुत्री रोमा झा सहित भरापूरा परिवार छोड़ दिया। देर रात तक उनके अंतिम दर्शन के लिए शुभचिंतकों की भीड़ उमड़ती रही।

