बिहपुर : थानाक्षेत्र के एक गांव में सोमवार की देर शाम 14 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर पीड़ित लड़की की मां ने मंगलवार को थाना में आवेदन दिया है। जिसमें उसी गांव के दो लोगों को नामजद किया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 374
बताया, मैं सोमवार की देर शाम करीब आठ बजे अपने घर में थी। तभी गांव के दूसरे वार्ड के दो लोग हथियार का भय दिखाकर मेरी लड़की को घर से उठाकर ले गए और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बिहपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने बताया, प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
