बिहपुर : प्रखंड के गौरीपुर में मंगलवार की शाम करीब छह बजे दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से लोग चोटिल और घायल हुए हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है। वहीं इस मारपीट में लत्तीपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड नंबर चार के वार्ड सदस्य कुमार निशांत के सिर पर रॉड से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है।

इसको लेकर वार्ड सदस्य के भाई विकास कुमार ने थाना में केस दर्ज कराया है। जिसमें छह लोगों को नामजद किया गया है। बताया कि वार्ड सदस्य कर्मियों के साथ पीएम आवास योजना को लेकर नाई टोला में जियो टैगिंग कार्य करवा रहे थे। इसी दौरान सभी नामजद हथियार से लैश होकर वहां आ गए। बोले, दो लाख रुपये रंगदारी दो तभी जियो टैगिंग होने देगें।

इसका विरोध करने पर सभी हत्या करने की नीयत से जानलेवा हमलाकर पिस्टल, रॉड और कुल्हाड़ी से मेरे भाई को मरणासन्न कर दिया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हुए, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। हालांकि दूसरे पक्ष की ओर से थाना में आवेदन नहीं मिला है। प्रभारी थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांचोपरांत कारवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

deneme bonusu