भागलपुर : कहते है भगवान सबका मुकद्दर जन्म से पहले ही लिख देता है जिससे कोई राजा ओर रंक बनता है कोई रंक बन कर भी राजा बन जाता है आज ये सच देखने को मिला, जब इटली के दंपती मार्टिन एवं जार्जिया लेले ने मंगलवार को इस बच्चे को गोद लिया है।

Whatsapp group Join

01_03_2017-28raj10

मार्टिन पेशे से ड्राइवर हैं और जार्जिया सेल्स वूमेन। दोनों खिलाड़ी भी हैं। पति साइकिल रेसर और पत्‍‌नी धाविका हैं। मंगलवार को भागलपुर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्रा की अदालत में गोद लेने की कार्रवाई पर दंपती की गवाही हुई। अदालत ने दुभाषिए के माध्यम से दोनों का बयान कलमबद्ध किया। अदालत ने मामले को आदेश के

बिंदु पर रखा है। वरीय अधिवक्ता रामकुमार मिश्रा के माध्यम से इटली के दंपती ने बच्चे को गोद लेने को लेकर अदालत में शपथपत्र दाखिल किया। अदालत के आदेश के बाद बच्चे को अंतिम रूप से गोद देने की कार्रवाई पूरी होगी।

बच्चे को लेकर खुश था विदेशी दंपती

मंगलवार को दृश्य कमोबेश सोमवार जैसा ही था। अंतर यह कि विकास भारती अपनी नई मां की गोद में सो गया था। राह चलते हुए विदेशी पिता उसे जगाने की कोशिश कर रहे थे तो मां ने रोक दिया। सीने से लगाए ये सब अपने अधिवक्ता की सीट तक गए और फिर होटल। शाम को बच्चे को अनाथालय को वापस कर दिया गया है। दंपती ने कहा कि उनका अपना बच्चा नहीं है। यह बच्चा उनके जीवन में खुशियां लेकर आया है। वे इसे अपनी जान से अधिक प्यार देंगे। अब उन्हें अदालत से बच्चे को गोद पाने का आदेश मिलने का इंतजार है। इसके बाद तय प्रक्रिया पूरी कर बच्चे को अपने साथ ले जाएंगे। सोमवार को फ्रांसीसी दंपती ने चार वर्षीय निकिता भारती को गोद लेने को कार्रवाई के तहत कुटुंब न्यायालय में बयान कलमबद्ध कराया था और बच्चे को अपने गोद में दुलारते-पुचकारते न्यायालय से बाहर निकले थे।

फ्रांसीसी जोड़ा लौटा

न्यायालय में गवाही के बाद फ्रांसीसी जोड़ा वापस लौट गया है। हालांकि वह पांच दिन तक रुककर बच्चे को साथ ले जाने की इच्छा जता चुका था। पर अन्य सरकारी प्रक्रिया में समय लग सकता है सो बाल संरक्षण विभाग के लोगों द्वारा कहा गया कि वापस जाएं। प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें फिर बुला लिया जाएगा। गोद लिया गया बच्चा फिलहाल अनाथालय में ही है। अनाथालय सूत्रों ने बताया कि अदालत के आदेश के बाद तय प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके तहत बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट और वीजा बनेगा। तय नियम के मुताबिक बच्चे को ले जाने के पहले उन्हें एक और शपथपत्र देना पड़ेगा।

आज होगी बेल्जियम के दंपती की गवाही

बुधवार को भी प्रधान न्यायाधीश के समक्ष एक और विदेशी दंपती की गवाही होगी। यह दंपती बेल्जियम का है। इसे काजल भारती बिटिया के रूप में मिलेगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *