cover_1488293348
बॉलीवुड के वेटरन एक्टर और कॉमेडियन कादर खान की तबीयत पिछले काफी वक्त से नासाज चल रही हैं। वो डायबिटीज के अलावा ज्वाइंट पेन जैसी बीमारी से जूझ रहे हैं। गुमनामी की जिंदगी जी रहे कादर खान के साथ काम कर चुके शक्ति कपूर ने एक लीडिंग वेबसाइट से बातचीत में बताया कि लेजेंड्री एक्टर की कंडीशन काफी खराब हैं। अभी वो व्हीलचेयर पर हैं और मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए उन्हें कनाडा ले जाया गया है, जहां उनका बेटा रहता है।
कादर खान के घुटनों की सर्जरी बिगड़ी…
कुछ समय पहले 79 साल के कादर खान के घुटनों की सर्जरी हुई थी, लेकिन कुछ गड़बड़ी होने की वजह से उनकी हालत और बिगड़ गई। शक्ति कपूर के मुताबिक, मैं पिछले कई दिनों से उनसे मिलने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उनका नंबर नहीं मिल पाया। हालांकि दूसरी ओर फिल्म ‘हो गया दिमाग का दही’ की प्रोड्यूसर फौजिया अर्शी का कहना है कि कादर खान कनाडा में हैं और उनकी तबीयत ठीक है। वो वहां इलाज के लिए नहीं गए बल्कि पिछले तीन-चार महीने से अपने बेटे के पास हैं।
जब उड़ी थी कादर खान के मौत की अफवाह…
साल 2013 में एक वक्त ऐसा भी आया जब कादर खान की मौत की अफवाह फैल गई थी। कादर खान अपनी मौत की खबर से इतना घबरा गए कि उन्होंने खुद मीडिया के सामने आकर अपनी मौत की अफवाह को गलत बताते हुए कहा था कि वो अब भी सही सलामत हैं। कादर का कहना था कि इस अफवाह से उनके परिवार वाले भी काफी परेशान हो गए थे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *