नवगछिया। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के नेतृत्व में होली त्योहार के संदर्भ में गंभीर अपराधों में फरार और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, साथ ही अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की बरामदगी के लिए खरीक थाना की टीम खरीक चौक के आसपास गश्त कर रही थी। इस दौरान कुछ व्यक्ति ने पुलिस वाहन को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन उसे साथ मौजूद बल की मदद से पकड़ लिया गया।
Total Downloads: 165
गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम पीयूष कुमार है, जो नवगछिया थाना क्षेत्र के मिलटोला का निवासी है। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक लोडेड देशी कट्टा बरामद हुआ।
इसके अतिरिक्त, एक फाइटर और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। इस मामले में खरीक थाना के तहत कांड संख्या 72/25, धारा-25 (1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की कार्यवाही जारी है।

