फ्री का माल मुफत में। ऐसी ही एक चौंकानें वाली खबर है कि जल्‍द ही सरकारी एंटीवायरस आने वाला है। जो लोगों को बिल्‍कुल मुफत में दिया जाएगा।

Whatsapp group Join

phpThumb_generated_thumbnail (1)

यह एंटीवायरस कंप्‍यूटर और स्‍मार्टफोन दोनों की सैगमेंट में उपलब्‍ध होगा। फ्री का एंटीवायरस उपलब्‍ध कराने की दिशा में भारत सरकार का सूचना एवं प्रौद्धोगिकी मंत्रालय बहुत तेजी से काम कर रहा है। इस मंत्रालय ने एक बॉटनेट क्‍लीनिंग ऐंड मालवेयर एनालिसिस सेंटर शुरू किया है। जो देश में साइबर स्‍वच्‍छता की दिशा में बड़ी पहल करेगा। इसे देश में साइबर स्‍वच्‍छता सेंटर के नाम से जाना जाएगा। इसके एंटीवायरस का इस्‍तेमाल करने वालों के लिए साइबर सुरक्षा की निगरानी करने वाली कंपनियां, कंप्‍यूटर इमरजेंसी रिस्‍पांस टीम वायरस से प्रभावित कंप्‍यूटर और मोबाइल की निगरानी करेंगीं।

जिससे आपके सिस्‍टम और स्‍मार्ट फोन का डाटा इस सेल के पास पहुंच जाएगा। साथ ही इंटरनेट सेवा देने वाले बैंक, यूजर्स की पहचान कर सकेंगें और लिंक प्रदान कराएंगें। जिससे बैंक द्धारा प्रदान कराए गए इस लिंक के जरिए इंटरनेट बैंकिंग यूजर्स अपने कंप्‍यूटर अथवा मोबाइल फोन को ठीक करने के लिए इस सरकारी एंटीवायरस को डाउनलोड कर सकेंगें। लेकिन फ्री में मिलने वाला यह सरकारी एंटीवायरस आपके सिस्‍टम में खुफिया ऐजेंसियों की दखल को बढ़ा सकता है

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *