नवगछिया के पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान, नदी थाना और झंडापुर थाना के पुलिस अधिकारियों ने जयरामपुर ढ़ाला के निकट से चार ट्रैक्टर मिट्टी लोड टेलर और एक जेसीबी को जब्त किया।
Total Downloads: 378
इस कार्रवाई में भवानीपुर थाना क्षेत्र के नगरपारा के निवासी चंदन कुमार, नयाटोला बिरबन्ना के मो जुनैद अली, मनोहरपुर के रघुनन्दन शर्मा, भवानीपुर के फेको कुमार मंडल तथा बेगूसराय के नयागांव थाना क्षेत्र के राहटपुर के जितेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया गया।
इस मामले में नदी थाना में कांड संख्या 15/25 के तहत धारा-303(2)/317(2) बीएनएस तथा बीएमएमसी एक्ट के अंतर्गत FIR दर्ज की गई है और आगे की कार्रवाई चल रही है।

