नवगछिया : बिहार विधान परिषद के 209वें सत्र में एमएलसी संजीव कुमार सिंह ने एचएच 31 से जुड़े प्रश्न आरसीडी मंत्री विजय कुमार सिन्हा से किए। एमएलसी ने एनएच-31 के खगड़िया व पूर्णिया के बीच लगभग 150 किमी हिस्से को छोड़कर बाकी जगह हाइवे को फोरलेन किए जाने पर प्रश्न किया।
Total Downloads: 375
एमएलसी ने कुरसेला के पास कोसी नदी पर बने पुराने पुल की जगह नए फोरलेन सेतु के बारे में सवाल किया। एमएलसी ने ये दोनों काम कब तक पूरे होने के बारे में विधान परिषद में किए।
जवाब में आरसीडी मंत्री ने बताया कि एनएच-31 का निर्माण एनएचएआई बीओटी माध्यम से करा रही है। जिसकी समय सीमा अक्टूबर 2028 तक है। बताया गया कि फोरलेन के लिए केंद्र सरकार विस्तृत परियोजना तैयार कर रही है।
