नवगछिया : अनियंत्रित हाईवा ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक के पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गई और हाईवा का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया। इस घटना में महिला की मौत हो गई। वहीं उसका बेटा भी घायल हो गया। यह दुर्घटना मंगलवार सुबह करीब 7 बजे एनएच-31 पर रंगरा थाना से कुछ ही दूरी पर हुई।

मरने वाली की पहचान नवगछिया के मनियामोड़ निवासी प्रमिला देवी (40), पति स्वर्गीय जितेंद्र राम के रूप में हुई है। घटना की पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला को इलाज के लिए रंगरा पीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत देख डॉक्टर ने उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

लेकिन वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि प्रमिला देवी अपने बड़े बेटे बिट्टू कुमार के साथ बाइक से अपने मायके कुरसेला थाना क्षेत्र के चाय टोला से घर लौट रही थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....