नवगछिया | कदवा में टोटो पलटने से मां और दो बेटे घायल हो गए। तीनों रुपौली से ईद की खरीदारी करने टोटो से नवगछिया आ रहे थे। इस दौरान टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में रुपौली निवासी महिला ​सरियम खातून, उनके बेटे मोहम्मद आकिब आलम और मोहम्मद आसिफ गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने के बाद कदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत देख डॉक्टर ने तीनों को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

इधर, पुलिस जब तीनों को अपनी गाड़ी से नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल लेकर आ रही थी तो मकंदपुर के पास रेलवे फाटक बंद रहने के कारण करीब 15 मिनट तक पुलिस की गाड़ी जाम में फंसी रही। इस दौरान मरीज तड़पते रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....