नवगछिया : बिहार हेल्थ सोसायटी बासा द्वारा, शिवहर, गोपालगंज, मधुबनी जिलाधिकारी द्वारा बायोमेट्रिक मशीन से उपस्थिति नहीं बनाने के कारण कई महीनों से वेतन  बंद करने, सुरक्षा  सहित अन्य मांगों को लेकर  ओपीडी में  बहिष्कार के निर्णय के मद्देनजर अनुमंडल अस्पताल में गुरुवार को ओपीडी बंद रहा।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनय कुमार के द्वारा ओपीडी बंद करने के आदेश के बाद सभी चिकित्सक ओपीडी बंद करके चले गए। इस दौरान मरीजों को नहीं देखा गया, जबकि एचआईवी सहित जांच कार्यालय खुले रहे। ओपीडी में चिकित्सक के नहीं बैठने के  कारण सुदूर गांव से आने वाले मरीज अपना इलाज नहीं करवा सके।

इस कारण अनुमंडल अस्पताल में अव्यवस्था फैल गई।  गुरुवार की सुबह नौ बजे ऑफिस खुलने के बाद चिकित्सकों ने कुछ देर के लिए मरीजों को देखा। उनकी पर्ची पर दवाई भी लिखी गई। इसके बाद  बिहार हेल्थ सोसायटी पटना मुख्यालय के निर्देश के आलोक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने ओपीडी बंद करा दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....