नवगछिया : दियारा में बाढ़ का पानी उतरते ही गंगा की कोख से निकली जमीन पर कब्जा करने के लिए खूनी संघर्ष शुरू हो जाता है। गोलीबारी रोकने के लिए पुलिस कैंप भी लगाए जाते हैं, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं निकला।
Total Downloads: 372
यहां की जमीन काफी उपजाऊ होती है। इसमें कलाई, मक्का, मूंग, गेहूं, चना, मटर, परवल की खेती होती है। किसान यहां पर फसल तो बोते हैं, लेकिन ज्यादातर किसान अपनी फसल को काट नहीं पाते हैं। लाठी-बंदूक के बल पर फसल काटने का खूनी खेल चलता है।
इसबार किसानों ने अपनी जमीन का पहले से ही खर-पतवार से सीमांकन कर दिया है, ताकि फसल काटने के समय कोई विवाद नहीं हो। यह दृश्य नवगछिया के कदवा के विशु राउत पुल के नीचे कोसी नदी के किनारे के खेतों में इन दिनों देखने को मिल रहा है।

