नवगछिया : ढोलबज्जा थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में रात्रि गश्ती के समय रामपुर के समीप पुलिस गाड़ी जा रही थी। भिट्ठा की ओर से एक व्यक्ति लड़खराते हुए कदमों से हल्ला गुल्ला करते आ रहा था। जब उसने पुलिस को देखा तो भागने का प्रयास करने लगा।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 456
मौजूद पुलिस बल के सहयोग से व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसके मुंह से शराब की गंध आ रही थी। उसने अपना घर मधेपुरा जिला बताया, जब ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच कराई गई तो अल्कोहल की मात्रा 69.8 mg पायी गई। व्यक्ति को मद्य निषेध अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
