नवगछिया : झंडापुर थानाक्षेत्र अंतर्गत मड़वा के पास एनएच 31 पर एक पिकअप को अज्ञात वाहन को पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे पिकअप चालक पूरी तरह घायल हो गया। पिकअप चालक जैसे-तैसे बाहर निकला और निजी अस्पताल में अपना उपचार कराया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 167
पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पिकअप चालक पटना जिले के दीदारगंज थानाक्षेत्र के हीरानंदपुर का निवासी है। पिकअप चालक पटना से पूर्णिया मिठाई लेकर जा रहा था।
वहीं पुलिस के पहुंचने से पहले अज्ञात वाहन भागने में सफल रहा। झंडापुर थानाध्यक्ष विश्वबंधु ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिली है। पुलिस जांच कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
