
Total Downloads: 448
वर्तमान समय में जीमेल के ईमेल में 25 एमबी तक की फाइल रिसीव की जा सकती है और भेजी सकती है। मगर क्या आपको पता है कि जल्द ही ईमेल से 50 एमबी तक की फाइलें प्राप्त भी जा सकेंगी।
सर्च इंजन कंपनी गूगल के जीमेल ने ऐलान किया कि यूजर ईमेल से 50 एमबी तक की फाइलें रिसीव कर सकेंगे। कंपनी ने साफ किया कि यूजर अभी भी 25 एमबी तक की अधिकतम फाइलों को भेज सकेंगे मगर किसी अन्य डोमेन से 50 एमबी साइज का मेल आता है तो उसे आसानी से रिसीव कर सकेंगे। कंपनी ने कहा कि यह बदलाव धीरे-धीरे सभी यूजर के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। हालांकि यूजर बड़ी फाइल साइज वाले मेल भेजना चाहते हैं उनके पास पहले से ही गूगल ड्राइव की सुविधा है। यह जीमेल के साथ पहले से ही जुड़ी होती है।

