नवगछिया : 21 जनवरी 2025 को वादी मनीष कुमार, जो कि भवानीपुर थाना क्षेत्र के भ्रमरपुर गांव के निवासी हैं तथा पिता का नाम दिनेश यादव है, द्वारा एक लिखित शिकायत दर्ज की गई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 174
इस शिकायत में उन्होंने उल्लेख किया कि गांव के निवासी मनोज यादव, जिनका पिता का नाम स्व. गरीब यादव है, ने अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की, रंगदारी की मांग की, और फायरिंग भी की।
इस मामले में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया, और अनुसंधान की प्रक्रिया आरंभ की गई। मानव और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर, घटना में शामिल अभियुक्त मनोज यादव, जो कि भ्रमरपुर का निवासी है और जिनका पिता स्व. गरीब यादव है, को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
