नवगछिया : कदवा थाना क्षेत्र के आश्रम टोला में, सोमवार की देर रात करीब एक बजे बासा में आग लगने से एक गाय का बछड़ा समेत पशुपालक की हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि आग अंबिका मंडल के बासा में लगी थी।
आग की लपटों में गाय और बछड़ा भी झुलस गए। बछड़ा की मौत हो गई। साथ ही वहां रखा करीब 40 क्विंटल गेहूं का भूसा भी जलकर राख हो गया।
आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि किसी ने हिम्मत नहीं जुटा पायी। आग की सूचना पर कदवा थाना और ढोलबज्जा पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।


