नवगछिया। रंगरा थाना के भवानीपुर में दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी सोनू झा ने सोमवार को नवगछिया न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। एसपी ने बताया कि पुलिस की लगातार दबिश और सख्ती के बाद आरोपी ने न्यायालय में समर्पण किया। जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 166
मामला तीन अप्रैल की रात लगभग 10:30 बजे भवानीपुर स्थित काली मंदिर के पास हुई फायरिंग से जुड़ा है। आपसी विवाद में हुई इस घटना में शुभम झा और करण पोद्दार को गोली लगी थी। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
