नारायणपुर | प्रखंड के गंगा दियारा नारायणपुर में शुक्रवार को भवानीपुर पुलिस ने छापेमारी के दौरान मक्के के खेत से 50 लीटर देसी शराब, गैस चूल्हा, सिलेंडर, ड्राम सहित सामग्री बरामद की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दियारा में नारायणपुर निवासी बिट्टू यादव देसी शराब बनाता है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 378
इसके बाद थानाध्यक्ष इस्पेक्टर महेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस को देखते ही आरोपी भाग गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी बिट्ट यादव के विरुद्ध संघ निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
