न्व्ग्काहिया : दुकानदार के अपहरण और गोलीबारी मामले में फरार चल रहा सकला गिरोह का शातिर रविंद्र यादव को शुक्रवार को बिहपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर लत्तीपुर आया है। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर कुछ माह इस गैंग के सदस्यों ने एक युवक का अपहरण कर लिया था।

उस वक्त ग्रामीणों ने अपराधियों का पीछा किया था तो गोलीबारी की गई थी। सांसद अजय मंडल के सामने ही दुकानदार को उठा लिया था। जब सांसद के सुरक्षा गार्ड बचाने दौड़े थे तो गार्ड पर भी गोली चला दी थी। हालांकि उस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था। पुलिस की दबिश के बाद अपराधियों ने दो घंटे बाद ही दुकानदार को छोड़ दिया था।

रविंद्र यादव छबिल यादव का बड़ा भाई है। छबिल यादव ने मुखिया के प्रतिनिधि राजेश मंडल को गोली मारकर घायल कर दिया था। गिरफ्तार रविंद्र यादव पर बिहपुर थाने में पांच और खरीक थाने में दो मामले दर्ज हैं। बिहपुर पुलिस ने बताया कि फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....