home-remedy_1488362719

अगर घर में मच्छरों के आतंक से परेशान हैं तो जहरीले मॉस्किटो कॉइल की जगह आप कुछ कुदरती चीजों से इन्हें भगा सकते हैं। ये उपाय आपके घर में ही मौजूद है। बस आपको ये सात टिप्स अपनाने होंगे।

1) बराबर मात्रा में नींबू के तेल और नीलगिरी के तेल लेकर मिश्रण तैयार कर लें, अब इसे शरीर पर लगाएं। इसकी महक से मच्छर आपके आस-पास नहीं भटकेंगे।

2) लैवेंडर की खुशबू बहुत तेज होती है और मच्छर उसे सूंघ कर काट नहीं पाते। कमरे में लैवेंडर वाला रूम फ्रेशनर छिड़कने से आपको असर दिखेगा।

3) लहसुन की महक से मच्छर आस-पास नहीं भटकते। इसके लिए इसे पीसें और पानी में उबाल कर कमरे में छिड़क दें। इससे कमरे में एक भी मच्छर नहीं दिखेगा।

4)तुलसी के पौधे को कमरे की खिड़की या दरवाजे के पास रखने से मच्छर भाग जाते हैं। तुलसी मच्छरों को घर में प्रवेश करने से रोकती है। तुलसी के अलावा आप नींबू और गेंदे का पौधा भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

5) कमरे में कॉइल की जगह कपूर जलाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। जब कमरे में वापस जाएंगे तो मच्छरों का नामो-निशान नहीं मिलेगा।

6) जिस तरह सेहत के लिए नीम के अपार फायदे हैं उसी तरह इससे मच्छरों को भी भगाया जा सकता है। इसके लिए नीम और नारियल के तेल को बराबर मात्रा में लेकर मिश्रण तैयार कर लें और इसे शरीर पर रगड़ें। इसका असर आठ घंटे तक रहता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....