नवगछिया : कोसी पार ठाकुर जी कचहरी टोला कदवा में कोसी नदी के किनारे कटाव निरोधी कार्य का शुभारंभ विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने नारियल फोड़ कर किया. कटाव निरोधी कार्य बालू टोल घाट से बासुदेव मुखिया के बास तक लगभग चार सौ मीटर लंबाई में किया जायेगा. इस कार्य के पूरा होने से कोसी से हर वर्ष होने वाले कटाव से ग्रामीणों को राहत मिलेगी. कटाव निरोधी कार्य एक करोड़ 25 हजार रुपये की लागत से करवाया जायेगा.

विधायक ने संवेदक को स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्य को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करना है. कोसी नदी की भयावहता को देखते हुए कटाव रोकने के कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार ग्रामीणों की सुरक्षा और समृद्धि के लिए कटिबद्ध है. कटाव निरोधी कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र के किसानों और आम लोगों को काफी राहत मिलेगी.

मौके पर जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती, मृत्युंजय राय, जय प्रकाश राय, सोनेलाल राय, छट्ठू राय समेत कई गणमान्य व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे. सभी ने विधायक के इस पहल का स्वागत किया और सरकार के प्रति आभार प्रकट किया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....