अंजनी कश्यप, नवगछिया से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। रविवार रात करीब 9:15 बजे नवगछिया के भीड़भाड़ वाले हड़िया पट्टी बाजार में एक सनसनीखेज घटना ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया। किराना व्यवसायी बिनय कुमार गुप्ता (उम्र 38 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के पिता का नाम विश्वनाथ गुप्ता बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक अकेले नकाबपोश अपराधी ने बेहद नजदीक से बिनय गुप्ता के चेहरे पर गोली दाग दी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। गोली चलने की आवाज और अचानक हुए इस अपराध से बाजार में अफरातफरी मच गई।

घटना के तुरंत बाद एसडीपीओ ओम प्रकाश दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष रवि शंकर सिंह देर रात तक घटनास्थल पर मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर जबरदस्त आक्रोश है। बाजार के तमाम व्यापारी दहशत में हैं और 90 के दशक के अपराधग्रस्त दौर की यादें फिर से ताजा हो गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है।

p

बाजार के प्रतिष्ठित व्यवसायी लोगों ने मांग की है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और नवगछिया बाजार को सुरक्षा कवच प्रदान किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। फिलहाल नवगछिया आदर्श थाना क्षेत्र की पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अपराधी की पहचान की कोशिशें जारी हैं। यह वारदात न केवल एक व्यवसायी की हत्या है, बल्कि नवगछिया की शांति और विश्वास पर हमला है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....