बिहपुर । शाम खरीक प्रखंड अंतर्गत लोदीपुर में शुक्रवार को बिहपुर के भाजपा विधायक ई. शैलेंद्र ने ग्रामीणों के संग संवाद कार्यक्रम में पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर बयान दिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 373
उन्होंने कहा कि 27 हिंदुओं की हत्या के बावजूद क्षेत्र के कुछ लोगों ने न कैंडल मार्च निकाला और न ही श्रद्धांजलि सभा की। वहीं उन्होंने धर्म विशेष और तुष्टीकरण की राजनीति करने पर विपक्ष व राजद पर जमकर हमला बोला।
विधायक ने ग्रामीणों को जात-पात से उपर उठकर एकजुट रहने का आह्वान किया। वहीं राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि बिहपुर विधायक ईं शैलेन्द्र के बयान से साफ लग रहा है कि ईं शैलेन्द्र के डीएनए में ही घृणा एवं नफरत है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
