बिहपुर : थानाक्षेत्र अंतर्गत भ्रमरपुर इंदिरा मंच के समीप एनएच 31 पर रविवार की रात करीब एक बजे सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे मौके पर गश्त कर रही बिहपुर पुलिस ने इलाज के लिए बिहपुर सीएचसी लाया।
Total Downloads: 167
जहां से प्राथमिक उपचार के बाद, उसे बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान खगड़िया जिले के पसराहा थानाक्षेत्र अंतर्गत दीनाचकला निवासी गणेश साह के पुत्र विकास कुमार साह (35) के रूप में हुई। वहीं घायल की पहचान प्रखंड के बभनगामा निवासी विजय कुमार साह के पुत्र शिव कुमार साह (30) के रूप में हुई है।
वही प्रखंड के बीरबन्ना चौक प्लांट के पास एनएच सड़क पर नवगछिया मदन अहिल्या कॉलेज से बीए पार्ट थ्री की परीक्षा देकर आ रहे एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। ग्रामीण सहित अन्य ने घटनास्थल पहुंचकर घायल बाइक सवार देवठा निवासी बादल कुमार, अस्मिता कुमारी और आशा कुमारी को इलाज के लिए नारायणपुर सीएचसी भेजा। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर परिजन को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर परिजन पहुंचे।

