21 naugachia enter kee pariksha

नवगछिया : नवगछिया के श्री लालजी मध्य विद्यालय मकन्दपुर परीक्षा केंद्र पर चल रही मैट्रिक परीक्षा के दौरान दोनों पारियों में एक के बाद एक कुल 4 छात्राएं बेहोश हो गई. बेहोशी के बाद केंद्राधीक्षक ने तुरंत अनुमंडलाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया. सूचना पाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम तुरत केंद्र पर पहुंचकर बेहोश हुई छात्राओं का प्राथमिक उपचार किया.  इस संबंध में केंद्राधीक्षक अवधेश पासवान ने बताया कि प्रथम पाली में एक  छात्रा और द्वितीय पाली में तीन छात्राएं अचानक बेहोश हो गई. जिसकी सूचना तुरंत स्वास्थ्य विभाग को दी गई. केंद्र पर पहुंची मेडिकल टीम द्वारा प्रार्थमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से बेहोश हुई छात्रा को लादकर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया जहां छात्रा का इलाज चल रहा है. 4 छात्राओं में से एक नक छेदी कुमर उच्च विद्यालय झंडापुर की छात्रा रूपा कुमारी रोल नंबर 17 00 225 एवं नूरजहां परवीन उच्च विद्यालय   बभनगामा रोल नंबर 17000 78 बताई जा रही है. इन दो छात्राओं का  स्थिति  गंभीर बताई जा रही है. सभी छात्रा के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। देर शाम तक सभी छात्राओं का इलाज नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *