नवगछिया : इस्माइलपुर ब्लॉक में एक झोपड़ी में आग लग गई। चंद मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। चारों ओर धुआं फैल गया। कुछ ही देर में 12 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। मामले की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना तीन टंगा स्थित ज्ञानी दास टोला की है।
Total Downloads: 174
आगजनी में लाखों का नुकसान
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि झोपड़ी में खाना बन रहा था। तेज हवा के कारण चूल्हे से निकली चिंगारी झोपड़ी तक दीवार तक पहुंच गई। देखते ही देखते कई घरों तक आग फैल गई। संसाधनों की कमी के कारण आग बुझाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
ग्रामीण बाल्टी और बर्तन में पानी भरकर आग बुझाने में जुट गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाया। फिलहाल आग से किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। पीड़ित परिवार को लाखों का नुकसान हुआ है।

