नवगछिया : सतगुरु महाराज महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 141वीं जयंती का उल्लास रविवार को वैशाख शुक्ल चतुर्दशी के दिन सुबह 5:00 बजे संतमत सत्संग नवगछिया से भव्य रूप से मनाया गया। यह शानदार शोभा यात्रा भवानीपुर से शुरू होकर मकनपुर चौक और गोसाई गांव के माध्यम से नवगछिया बाजार में भ्रमण करते हुए पुनः सत्संग मंदिर पर पहुंची।
Total Downloads: 181
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में व्यवस्थापक फुल बाबा और अन्य प्रमुख सदस्यों जैसे अध्यक्ष संतोष कुमार कनोडिया, उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, वीरेंद्र यादव, महासचिव अजय किशोर यादव, कोषाध्यक्ष मंगल कुमार, शशिधर साह, अंकेक्षक अनिल कुमार यादव, श्याम सुंदर पोद्दार, राजेश कुमार साह, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया, तथा संरक्षक गोपी यादव,
उपेंद्र यादव, गोपाल प्रसाद यादव, पीतांबरी देवी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शोभा यात्रा के मंदिर पहुंचने पर, सुबह 9:00 बजे स्तुति और विनती का आयोजन हुआ, 10:00 बजे पुष्पांजलि अर्पित की गई, 11:00 बजे भंडारा आयोजित किया गया और अपराह्न 2:00 बजे से सत्संग का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

