नवगछिया : देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूत इस्माईलपुर निवासी शहीद संतोष यादव के घर पर जाकर पूर्व विधायक अमित राणा ने परिवार के प्रति संवेदनाए प्रकट की। उन्होंने कहा कि ऐसे कठिन समय में उनके साथ हैं। उनका दुःख समझते हैं, और हम उन्हें हरसंभव मदद देने के लिए तैयार हैं।
Total Downloads: 175
राजद नेताओं ने बुधवार को शहीद संतोष यादव के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। इस अवसर पर बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. चक्रपाणि हिमांशु, पूर्व राजद प्रत्याशी शैलेश कुमार मौजूद थे। नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि शहीद संतोष ने शौर्य, पराक्रम और साहस का बलिदान दिया।
पूरा देश उनके देश प्रेम की भावना को नमन करता है। बताया, गुरुवार को बिहार प्रतिपक्ष के नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव शहीद संतोष के घर इस्माईलपुर प्रखंड के भिट्ठा गांव में पांच बजे आएंगे और उनके परिवार से मिलकर सांत्वना व्यक्त करेंगे।

