नवगछिया:  कोर्ट से आदेश प्राप्त कर खरीक थाना की पुलिस ढोल-नगाड़े बजाते हुए बिहपुर थाना क्षेत्र के लत्तीपुर गांव पहुंची। इसी गांव के जानलेवा हमला करने, रंगदारी मांगने, आर्म्स एक्ट समेत अन्य अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के आरोप में लंबे समय से फरार पुलिस यादव और दिलीप यादव की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 565

इसके बाद पुलिस टीम ने फरार आरोपियों के घर में अपर थानाध्यक्ष मो. नसीम अंसारी के नेतृत्व में इश्तेहार चिपकाया। यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि इसके बाद भी अगर फरार दोनों आरोपी शीघ्र सरेंडर नहीं करेगा तो नियमानुसार 15 दिन बाद पुनः कोर्ट से आदेश प्राप्त कर दोनों के खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....