नवगछिया। गोपालपुर थाना की गश्ती टीम हरनाथचक के पास गस्ती कर रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग मकंदपुर चौक की ओर आते नजर आए। जैसे ही उन लोगों ने पुलिस वाहन को देखा, वे भागने लगे।

संदेह होने पर पुलिस ने उनका पीछा किया और एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफल रही। गिरफ्तारी के बाद, पकड़े गए व्यक्ति और मोटरसाइकिल की जांच के दौरान गोपालपुर थाना क्षेत्र के हरनाथचक के निवासी अजय मंडल, पुत्र डब्लू मंडल, के पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस मिले।

 मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। इस मामले में गोपालपुर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, और अन्य आरोपियों की तलाश में छापामारी जारी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....