नवगछिया: झंडापुर पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की देर शाम लगभग पांच बजे गश्त कर रही पुलिस टीम झंडापुर थाना क्षेत्र के बगड़ी सर्विस रोड के समीप मुकेश लाइन होटल पर से चारपहिया वाहन समेत दो युवक को कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 165
जानकारी के अनुसार चारपहिया वाहन बगड़ी सर्विस रोड पर रूकी हुई थी। दोनों गिरफ्तार अभियुक्त खरीक थाना क्षेत्र के बगड़ी निवासी राजीव कुमार और नदी थाना क्षेत्र के कालूचक बिषपुरीया निवासी अभिषेक कुमार हैं।
दोनो अभियुक्त किसी बड़े घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे। झंडापुर के प्रभारी थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि एसआई विश्वनाथ यादव के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
