नवगछिया : थाना क्षेत्र के मिल्की नवटोलिया गांव में मारपीट के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पवन कुमार (पिता – चंद्रदेव मंडल), सचिन कुमार पिता – स्व. वेदानंद मंडल,एवं दीपक कुमार पिता – अनिल कुमार मंडल शामिल हैं। तीनों आरोपी मिल्की नवटोलिया, थाना नवगछिया, जिला भागलपुर के निवासी हैं।

नवगछिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि घटना को लेकर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उसी के आलोक में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इन आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया आरंभ कर दी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....