नवगछिया की जाने माने महिला चिकित्सक डॉ. इरा झा का बुधवार को 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे अपने एनएच-31 स्थित निवास सह नर्सिंग होम में अंतिम सांस ली।
Total Downloads: 66
डॉ. झा ने चिकित्सा के क्षेत्र में दशकों तक सेवा प्रदान की। उन्होंने हजारों मरीजों का इलाज किया। वे नवगछिया के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों में भी अपनी सेवाओं के लिए जानी जाती थीं। उनकी पहचान एक दयालु और समर्पित चिकित्सक के रूप में थी।
उनके पति स्व. डॉ. ए.पी. झा भी क्षेत्र के प्रतिष्ठित चिकित्सक थे। उनका निधन वर्ष 2020 में हुआ था। वर्तमान में उनके द्वारा स्थापित नर्सिंग होम को उनके पुत्र डॉ. सोमन झा संचालित कर रहे हैं।

डॉ. इरा झा के निधन की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता, चिकित्सक और जनप्रतिनिधि उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे। लोगों ने कहा कि डॉ. झा की सेवाएं और योगदान हमेशा याद किए जाएंगे। उनके निधन से नवगछिया की चिकित्सा जगत को बड़ी क्षति हुई है।
