IMG_20170306_201217

नवगछिया : कोसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार जगदीश चंद्रा यादव ने कहा कि शिक्षक समाज को दिशा देने का काम करते हैं लेकिन वर्तमान में शिक्षकों के मान सम्मान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. राज्य सरकार शिक्षकों के मान सम्मान को हासिये पर रख दिया है. सामान कार्य के लिए सामान वेतन की मांग वर्षों से लंबित है, इसके लिए वे लड़ाई लड़ने को तैयार हैं. नवगछिया डॉट कॉम से एमएलसी प्रत्याशी ने बात चीत के क्रम में कहा कि अगर जीते तो शिक्षकों के मान सम्मान के लिए आर पार की लड़ाई लड़ी जायेगी. भाजपा समर्थित प्रत्याशी ने दावा किया कि उनका किसी से मुकाबला नहीं है और उनकी जीत पक्की है. उन्होंने कहा कि वर्षों से कोसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र पर वंशवाद का कब्ज़ा रहा है. लेकिन अब समय आ गया है कि समाज को एक बौद्धिक क्रांति कि जरुरत है, निःसंदेह शिक्षक इसके लिए तैयार हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *