नवगछिया : नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दुर्घटना हो गई। जब मधुरापुर जहाज घाट के समीप सुबह एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 63
ऑटो में अधिकांश श्रद्धालु पूजा करने जा रहे थे। इस हादसे में खगड़िया जिले के भरतखंड थाना क्षेत्र के मथुरापुर नयावास निवासी श्याम मंडल का 10 वर्षीय पुत्र सरजीत कुमार जख्मी हो गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए ऑटो को सीधा किया। घायल बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में भर्ती कराया गया। दुर्घटना में आंशिक रूप से घायल अन्य श्रद्धालु दूसरे वाहन से बाबा ब्रजलेश्वर धाम मरवा चले गए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
