बिहपुर प्रखंड के झंडापुर थाना अंतर्गत नंन्हकार गांव में रविवार की देर रात भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग की घटना में एक युवक श्रवण चौधरी के दोनों पैर में गोली लगी। घायल को इलाज के लिए बिहपुर सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज रेफर किया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 172
जानकारी के अनुसार नंन्हकार के रघुनंदन चौधरी व रामप्रकाश चौधरी के बीच जमीन विवाद है। मंगलवार को थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले में गांव के ही आठ लोगों को नामजद किया गया है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
