नवगछिया : पिछले वर्ष गंगा नदी की भीषण बाढ़ में इस्माईलपुर-बिंद टोली के बीच स्थित स्पर संख्या 7 व 8 के बीच लगभग 125 मीटर तटबंध ध्वस्त हो गया था। इस टूटने से गोपालपुर प्रखंड में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी। अब और बिहार सरकार जल संसाधन विभाग ने ध्वस्त तटबंध के पुनर्निर्माण का निर्णय लिया है।
Total Downloads: 65
इसके लिए लगभग 38 करोड़ रुपए की लागत से कार्य मेसर्स त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड, असम द्वारा कराया गया है। जानकारी के अनुसार, त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन को सीट पाइलिंग तकनीक के साथ तटबंध को मजबूत बनाने का जिम्मा दिया गया था।
वहीं, ठेकेदार जयप्रकाश साह को 17 करोड़ रुपए की लागत से एनसी व बोल्डर से स्पर संख्या 8, 9 व जहाज घाट तक बांध को मजबूत करने का कार्य सौंपा गया था। इसके अतिरिक्त अरिहंत कंपनी द्वारा दो करोड़ 76 लाख की लागत से विभिन्न स्परों पर कार्य कराया गया है।

