रायपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, दोनों पक्षों के एक-एक आरोपी गिरफ्तार

नवगछिया। भवानीपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के एक-एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

नवगछिया के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि घटना 27 अक्टूबर 2026 की है। मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्षों की लिखित शिकायत पर भवानीपुर थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस ने मामले में केस नंबर 256/26 के तहत परमानंद शर्मा, पिता नागेश्वर शर्मा, जबकि केस नंबर 257/26 के तहत मुशन शर्मा, पिता अनिरुद्ध शर्मा को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी रायपुर गांव के निवासी हैं।

पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *