तेतरी गांव में 22 से 28 फरवरी तक होगा स्वामी रामभद्राचार्य जी का कार्यक्रम, तैयारियां शुरू

नवगछिया। नवगछिया अनुमंडल के तेतरी गांव में 22 से 28 फरवरी 2027 तक जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज का धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होगा। यह आयोजन गांव में बजरंगबली और काली मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है और तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

आयोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से तेतरी गांव में ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा, तैयारियों और आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्रामीणों ने अपने सुझाव दिए और आयोजन को यादगार बनाने के लिए मिलकर काम करने पर जोर दिया।

तेतरी और नवगछिया के लिए खास होगा आयोजन

बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज के आगमन से क्षेत्र में धार्मिक माहौल बनेगा। मंदिरों की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम तेतरी गांव के साथ-साथ पूरे नवगछिया क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखेगा।

आयोजन समिति और ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की।

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

बैठक में राजीव रंजन झा, बमबम झा, विजय राय, संजय राय, संजीव कुमार उर्फ झाबो, रामाशीष चौधरी, चंदन सिंह, दीनानाथ झा, बबलू चौधरी, योगेश चौधरी, सौरव सिंह, मुकेश राय, पंकज राय समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *