नवगछिया । जीबी कॉलेज, नवगछिया में नियमित प्राचार्य डॉ. सत्येन्द्र कुमार ने बुधवार को प्रो. शिव शंकर मंडल से अपना पदभार ग्रहण किया। नए प्राचार्य के योगदान के बाद बीसीए हॉल में उनका भव्य स्वागत समारोह आयोजित हुआ।
Total Downloads: 347
समारोह में प्राचार्य डॉ. सत्येन्द्र कुमार ने कहा कि छात्र और शिक्षक के पूर्ण सहयोग से कॉलेज को ऊंचाई तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगे। इस दौरान मदन अहिल्या कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अवधेश रजक,
जेपी कॉलेज, नारायणपुर के डॉ. केके मंडल, डॉ. रविन्द्र श्रीवास्तव, डॉ. शैलेन्द्र कुमार, अमित आलोक, डॉ. अनूप कुमार, डॉ. रंजीत कुमार, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप, सीनेट सदस्य, अजय कुशवाहा आदि शामिल थे। मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मनोज कुमार ने किया।

