नारायणपुर प्रखंड के मधुरापुर बाजार में गुरुवार सुबह एक जमीन विवाद में भाजपा के नारायणपुर मंडल महामंत्री अशोक कुमार घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब वे बिहार बंद के दौरान बाजार बंद करवाने निकले थे।

मामले की जानकारी देते हुए अशोक कुमार पंडित ने बताया कि उन्होंने गांव के कुछ लोगों के साथ जमीन का एग्रीमेंट किया था। समय पर भुगतान नहीं होने के कारण उन्होंने जमीन को दूसरे व्यक्ति को बेच दिया। उनका कहना है कि पहले खरीदारों का एग्रीमेंट पहले ही समाप्त हो चुका था।

दूसरे पक्ष के अविनाश कुमार ने बताया कि अशोक पंडित ने महवा बहियार की पौने दो बीघा जमीन का एग्रीमेंट किया था। एग्रीमेंट की समय सीमा एक वर्ष थी। इसके बावजूद उन्होंने जमीन दूसरे को बेच दी। जब वे यह एग्रीमेंट नए खरीदार को दिखाने जा रहे थे, तब अशोक पंडित ने एग्रीमेंट पेपर छीनने का प्रयास किया। इसी दौरान धक्का-मुक्की में अशोक पंडित के सिर में चोट लग गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....