नवगछिया। इस्माइलपुर थानांतर्गत फेडरल बैंक के शाखा प्रबंधक से तीन अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया था। अपराधियों ने बैंक मैनेजर से ₹43,000 नगद, मोबाइल फोन एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज छीन लिए थे।
Total Downloads: 165
घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर त्वरित कार्रवाई शुरू की। अनुसंधान के क्रम में घटना में संलिप्त दो अपराधियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूटे गए दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए नवगछिया श्री ओम प्रकाश, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। अनुसंधान टीम ने आधुनिक तकनीक और गुप्त सूचना के आधार पर अपराधियों तक पहुँच बनाई और उन्हें गिरफ्तार किया।

