नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाईंगांव मोड़ के पास मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश द्वारा टोटो चालक से मारपीट कर लूटपाट करने के आरोपी संतोष कुमार पिता जूलो शर्मा घर गोसाईंगांव को थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने गिरफ्तार कर लिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 165
एसडीपीओ ओमप्रकाश ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 31 अगस्त को गोसाईं गांव मोड़ के पास मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों द्वारा टोटो चालक से मारपीट कर 2000 रुपये और मोबाइल छीन लिया गया था।
इस संबंध में गोपालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। संतोष कुमार को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर लूटा हुआ मोबाइल और मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
