खरीक | युवक की हत्या के आरोप में चार माह से फरार आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी धनेश्वर दास थाना क्षेत्र के मीरजाफरी गांव का रहने वाला है। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी धनेश्वर दास नवगछिया में छिपा है।

इसके बाद खरीक थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार के निर्देश पर जेएसआई रामबच्चन प्रसाद, पीएसआई सौरभ सिंह पुलिस टीम के साथ नवगछिया बस स्टैंड पहुंचे और उसे गिरफ्तार कर लिया। 6 जून को धनेश्वर दास ने अपने साथियों के साथ मिलकर गांव के ही कृष्ण कुमार को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। युवक की मां प्रमीला देवी ने धनेश्वर दास सहित अन्य के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *