खरीक : थाना परिसर में रविवार को दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता खरीक सीओ प्रवीण कुमार वत्स एवं संचालन थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने की। बैठक में पूजा समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि, दोनों समुदाय के गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।
इस मौके पर थानाध्यक्ष ने कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में भाईचारे के साथ सौहार्द एवं हर्षोल्लास के साथ दुर्गा पूजा मनाएं। पूजा के नाम पर हुड़दंग करना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हरसंभव सहयोग किया जाएगा। वहीं, सीओ ने कहा कि हर हाल में निर्धारित समय और तय रूठ से ही प्रतिमा और कलश का विसर्जन होगा।
भवानीपुर थाना में रविवार को दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शंभू पासवान की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पूजा को शांतिपूर्ण मनाने का निर्णय लिया। निर्धारित रूट से प्रतिमा विसर्जन करने करने पर समिति अध्यक्षों ने अपनी सहमति जतायी। मौके पर ईशो यादव, अयूब अली सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद थे।


