खरीक : युवक की हत्या मामले में फरार आरोपी मीरजाफरी निवासी तारकेश्वर दास पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। खरीक पुलिस को सूचना मिली कि वह घर में है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 375
इसके बाद थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार के नेतृत्व में जेएसआई विक्रम कुमार और पीएसआई सौरभ सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और उसे गिरफ्तार कर लिया।
6 जून को मीरजाफरी निवासी कृष्ण कुमार को तारकेश्वर दास और उसके साथियों ने पीटकर घायल कर दिया था। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। युवक की मां ने धनेश्वर दास, तारकेश्वर दास सहित अन्य पर केस दर्ज कराया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
